लखनऊ, अप्रैल 2 -- उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 को 'यात्री सेवा और सुविधा' के नाम किया है। उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा और पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बीते वर्ष में न केवल ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी, बल्कि स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया गया। इस दौरान लखनऊ मंडल को अमृत भारत स्टेशनों की सौगात मिली और लखनऊ ऑर्बिटल कॉरिडोर पर काम शुरू किया गया। - लखनऊ-कानपुर रूट पर गति प्रतिबंध हटने से ट्रेनें अब 75 किमी/घंटा की गति से चल सकेंगी। साथ ही 26 ट्रेनों के समय में 20 मिनट तक का सुधार हुआ है।- गोरखपुर-पाटलिपुत्र और गोमतीनगर-सहारनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हुई। इसके अलावा दरभंगा और आनंद विहार के लिए नई अमृत भारत ट्रेनें चलाई गईं।- अमृत भार...