यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए
लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ। उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) प्रवीण पाण्डेय ने रविवार को लखनऊ एवं आलमनगर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। प्लेटफॉर्म शेड हादसे में घायल हुए टिकट परीक्षक भूपेन्द्र सिंह से मिलकर हाल जाना। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी पंकज सिंह के साथ लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स परियोजना का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति, संरक्षा मानकों के अनुपालन तथा यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की। आलमनगर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि एवं अधिक ट्रेनों के ठहराव की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इस दौरान सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.