भदोही, जुलाई 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल द्वारा गुरुवार को बनारस प्रयागराज रामबाग सेक्शन पर मिनट-टू-मिनट सेफ्टी ऑडिट इंस्पेक्शन किया गया। इस आडिट टीम का नेतृत्व पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर के मुख्य इंजीनियर (सामान्य) अशोक कुमार ने किया। निरीक्षण कार्यक्रम बनारस स्टेशन से शुरू हुआ, जहां टीम कोचिंग डिपो आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद बनारस से विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन करते हुए टीम माधोसिंह स्टेशन पर रुककर पैनल, यार्ड, पॉइंट एवं क्रॉसिंग संख्या आदि की गहन जांच की। इसके पश्चात ज्ञानपुर रोड स्टेशन के आस पास स्थित रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण किया। स्टेशन,यार्ड, लाबी एवं रनिंग रूम व टिकट आरक्षण केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर...