गाजीपुर, दिसम्बर 6 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन का शनिवार को मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी आशीष जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन की व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन मास्टर को रेल सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्थाओं के पालन और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अभिलेखों की जांच के साथ प्लेटफॉर्म और परिसर की स्वच्छता पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी ने डीआरएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव, कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू करने और फुट ओवरब्रिज के मध्य सीढ़ी निर्माण की मांग को लेकर पत्रक सौंपा। डीआरएम ने पत्रक स्वीकार करते हुए संबंधित मांगों को रेलवे बोर्ड तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.