रामगढ़, दिसम्बर 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रांची रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं की कमी पर रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज ने गहरी चिंता व्यक्त की है। चैम्बर ने इस संबंध में धनबाद मंडल के डीआरएम को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराते हुए यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की है। चैम्बर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रांची रोड रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, इसके बावजूद स्टेशन परिसर में आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रबंधन नहीं है। यात्री शेड की संख्या अपर्याप्त होने के कारण यात्रियों को धूप, बारिश और ठंड के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पत्र में यह भी बताया गया है कि यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच उपलब्ध नहीं हैं, जिससे विशेषकर बुजुर्गों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.