मिर्जापुर, मई 16 -- चुनार। प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य दीपक कुमार ने शुक्रवार को चुनार-चोपन रेलखंड का निरीक्षण कर रेलवे के विभिन्न विकास कार्यों,यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने मोहनलालगंज स्टेशन का निरीक्षण कियायात्री सुविधाओं का जायजा निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने सक्तेशगढ़, लूसा, सोनभद्र, चुर्क, अगोरी खास एवं चुनार स्टेशन का अवलोकन किया। प्रयागराज मंडल के अंतर्गत सोनभद्र एवं चुनार सहित कुल 14 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य चल रहा है। जबकि प्रयागराज के करछना एवं गोविंदपुरी स्टेशन का उद्घाटन किया जा चुका है।रेल ल...