आरा, मार्च 22 -- आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी गांव मोड़ स्थित यात्री शेड से रविवार दोपहर को एक अधेड़ का शव बरामद किया गया है। उनकी चोट लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस अधेड़ की पहचान और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अधेड़ की मौत चोट लगने से जख्मी होने और इलाज नहीं होने के कारण होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.