यात्री व संपत्ति सुरक्षा में आरपीएफ का अभियान
जमशेदपुर, जून 30 -- टाटानगर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट प्रणव मंडल ने रविवार शाम स्टेशन पर अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों से कहा कि अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करे। प्लेटफॉर्म या ट्रेनों में अपने सामान को छोड़कर इधर-उधर न जाएं। उनकी लापरवाही से उचक्के सामान लेकर भाग सकते हैं। यात्रियों को जागरूक करने के दौरान आरपीएफ के सहायक कमांडेंट प्रणव मंडल और पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने ट्रेनों, वेटिंग हॉल और टिकट केंद्र में भी जांच अभियान चलाया। सहायक कमांडेंट ने स्टेशन पर आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लगेज स्कैनर मशीन से यात्रियों के सामानों की जांच प्रक्रिया देखने के साथ जवानों को चौकन्ना रहने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.