यात्री व माल परिवहन सेवाओं को अधिक सुगम बनाने के लिए करें पहल: डीआरएम
बेगुसराय, मई 16 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसंपत्तियों के समुचित रखरखाव एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर अमित सरन ने सोनपुर-बरौनी-कटिहार रेलखंड का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने कटरिया,बखरी, काढ़ागोला रोड, सेमापुर, कुर्सेला, महेशखूंट, साहेबपुरकमाल स्टेशन सहित कटरिया गुड्स शेड, कुर्सेला गुड्स शेड तथा सेमापुर गुड्स शेड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पैनल रूम, यात्री सुविधाओं, संरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा स्टेशन परिसरों में साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने किया सोनपुर-बरौनी-कटिहार रेलख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.