लखनऊ, अगस्त 1 -- ट्रेनों के एसी कोच में कॉकरोचों से यात्री परेशान हो रहे हैं। कोच अटेंडेंट और क्लीनिंग स्टॉफ से शिकायत के बाद भी बचाव के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे। अब यात्री एक्स पर रेल मंत्रालय से लेकर रेलमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को शिकायतें पोस्ट करके कह रहे हैं, बढ़ते कॉकरोचों को कोई तो रोके। लखनऊ से जम्मू तक अमरनाथ एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में यात्रा कर रहे अभिषेक शुक्ला ने एक्स पर रेलवे को किए पोस्ट में कहा कि ट्रेनों में भी कॉकरोचों की भरमार हो गई है।

लंदन से निपटने के उपाय बर्थ पर सोने भी नहीं दे रहे। लखनऊ-बरेली एक्सप्रेस के यात्री देव ने शिकायत में बताया कि थर्ड एसी कोच बी-2 में उनका सीट नंबर पांच और छह है, दोनों पर कॉकरोच घूम रहे हैं। कोच अटेंडेंट और न ही क्लीनर सुन रहे हैं। उन्होंने रेल मंत्री व मंत्रालय से अनुरोध किया ...