रांची, मार्च 17 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के काठीटांड चौक पर यात्री बिठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच रविवार शाम विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक चालक ने दबंगई दिखाते हुए अपने ऑटो से मोटा डंडा निकालकर दूसरे चालक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब चार बजे की है, जब दो ऑटो चालक सवारी बैठाने को लेकर आपस में उलझ गए। पहले दोनों के बीच गाली-गलौज हुई, इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान एक चालक ने डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में मो. इजरायल (पिता- सुलेमान अंसारी) को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं आरोपी चालक मो. नईम, जो हाजी चौक का निवासी बताया जा रहा है, ने घटना के बाद इजरायल को जान से मारने की धमकी भी दी। स्थानीय ऑटो चालकों का आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.