अररिया, जुलाई 19 -- अररिया,निज संवाददाता। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को ठेंगा दिखाने के लिए तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला एक यात्री बस से शराब तस्करी का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह नगर थाना पुलिस ने राजस्थान से किशनगंज जा रही कृष्ण रथ नामक यात्री बस से चार ट्राली बैग से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी धर दबोचा है।

तस्करी की सूचना मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक यात्री बस के जरिए शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जीरोमाइल के समीप जब बस की तलाशी ली गई, तो आम यात्रियों के सामान के बीच बस की डिक्की रखे चार बड़े ट्रॉली बैग पर पुलिस को शक हुआ। जब उन बैगों को खुलवाया गया, तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। कपड़ों की जगह उन बै...