चतरा, अगस्त 5 -- चतरा संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के समीप बुधवार को रांची से चतरा आ रही पम्मी बस सड़क पर फैले फ्लाई ऐश डस्ट के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई और एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। बस में 15 यात्री सवार थे। लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के एएसआई प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायल यात्रियों को ऑओ से सदर अस्पताल लाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...