अररिया, फरवरी 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज के रानीगंज रोड स्थित हीरो शोरूम के समीप मंगलवार शाम यात्री बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्री बस सहरसा से जोगबनी जा रही थी। जैसे ही बस रानीगंज रोड स्थित हीरो शोरूम के समीप पहुंची, बाइक सवार युवक इसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। मृतक नीतीश कुमार नरपतगंज थाना क्षेत्र के दरगाहीगंज निवासी विक्रम पासवान का बेटा था। परिजनों के मुताबिक नीतीश घर से मेहमानी में जाने के लिए निकला था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घरों में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.