बरेली, मार्च 13 --  फतेहगंज पूर्वी। यात्री बनकर बैठे बदमाश ऑटो छीनकर फरार हो गए। ऑटो मलिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  नगर के मोहल्ला सराय खाम निवासी जाकिर हुसैन ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार रात में 11:00 बजे ऑटो लेकर सेटेलाइट बरेली से आ रहे थे। उन्होंने पचोमी गांव के सामने चार यात्रियों को बैठाया। उन्होंने फतेहगंज पूर्वी के पास एक गांव तक पहुंचाने के लिए किराया तय किया। जाकिर उन्हें छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी गांव के पास चारों आरोपियों ने ऑटो रोकने को कहा। ऑटो रोकते ही उन लोगों ने जाकिर को धक्का दे दिया और वाहन लेकर फरार हो गए। ऑटो में जाकिर का एक मोबाइल भी रह गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कि...