फतेहपुर, जनवरी 23 -- बहुआ, संवाददाता। यात्रियों की सुविधाओं के लिए बांदा-कानपुर मार्ग के ललौली कस्बे में भारी भरकम रकम खर्च कर रोडवेज बसस्टाप बनवाया गया। लेकिन इस समय यह बसस्टाप बसों के इंतजार में वीरान पड़ा रहता है। कारण है कुछ किमी दूर स्थित रावतपुर में बना यात्री प्लाजा, चालकों द्वारा बसस्टाप पर बसों को न रोक प्लाजा में रोका जाता है। जिससे यात्रियों को डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ललौली कस्बे में बसस्टाप बनवाकर यहां पर एक कर्मचारी की तैनाती भी की गई है लेकिन बसों के न रुकने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बसस्टाप का निर्माण होने से कस्बे वासियों को कानपुर व बांदा का आवागमन करने के दौरान शुरुआती दौर में तो कुछ राहत मिली। जिसके बाद प्लाजा में बसों के रुकने के कारण यात्रियों को या तो दस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.