बांदा, मई 12 -- अतर्रा। नगर के किसी भी अस्थाई बस स्टैंड पर यात्रियों के रुकने के लिए यात्री प्रतीक्षालय ना होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व नरैनी विधानसभा प्रभारी सूरज बाजपेई ने नगर के बबेरू बस स्टैंड बांदा बस स्टैंड में अस्थाई यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाने की मांग उठाई है। वाजपेई ने कहा है कि अतर्रा नगर से दूर दराज के ग्रामीण लोग आकर इलाहाबाद से लेकर लखनऊ कानपुर के लिए बस द्वारा यात्रा करते हैं, लेकिन इस भीषण गर्मी में यात्रियों को किसी भी बस स्टैंड में यात्रियों के लिए यात्री प्रतीक्षालय न होने के कारण भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मी के अलावा बारिश हुआ ठंड के समय भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...