यात्री ध्यान दें! 21 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, लखनऊ के चारबाग नहीं इन स्टेशनों से चलेंगी, देखें लिस्ट
लखनऊ, जून 14 -- लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहे एयर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण उत्तर रेलवे ने 21 ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 15 जून से 23 जून तक ये ट्रेनें अपने सामान्य मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलाई जाएंगी। इस दौरान संबंधित ट्रेनों का संचालन चारबाग स्टेशन की जगह अमौसी, ट्रांसपोर्ट नगर और उतरेठिया स्टेशन के रास्ते किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि चारबाग स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए एयर कॉनकोर्स निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी वजह से कुछ दिनों के लिए ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करना आवश्यक हो गया है। इससे यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए पहले से सूचना जारी की गई है। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.