प्रधान संवाददाता, अगस्त 3 -- मोकामा के पास गंगा नदी पर स्थित राजेन्द्र पुल के समानांतर नये रेल पुल को चालू करने के लिए एनआई वर्क कराया जाएगा। इसके कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भागलपुर रूट की कई ट्रेनें बाधित रहेगी। कुछ ट्रेनें रद्द घोषित कर दी गई है तो कुछ ट्रेनों को डाइवर्ट करने या शॉर्ट टर्मिनेट करने की घोषणा की गई है। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों की घोषणा अगले एक-दो दिनों में कर दी जाएगी। आरक्षण कराने वाले यात्रियों को यात्रा मार्ग बदलना होगा। डबल लाइन की सुविधा पर होगा काम दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल, ऊपरी हाथीदह जं, टाल जं, रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल में दिनकर ग्राम सिमरिया में राजेन्द्र पुल पर डबल लाइन सुविधा के साथ नए पुल को जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन को जोड़ने का कार्य किया जाएग...