कानपुर, मार्च 15 -- यात्री जन कल्याण समिति द्वारा प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत मां बारा देवी मंदिर से की गई। संरक्षक विकास अग्रवाल ने समिति सदस्यों संग मंदिर प्रांगण के आसपास की दीवारों की रविवार को सफाई की। नवरात्रि में मंदिर में पॉलीथीन का प्रयोग रोकने को कहा गया। प्रदेश सचिव मंजू पांडे ने नई दुल्हन को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए उसे प्रांगण में झाड़ू लगाने को प्रेरित किया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार पांडेय, सुड्डू मिश्रा, संतोष पांडेय, स्मिता शक्ला, बेबी अवस्थी, बबली, अनिकेस, सुरेश, बृजेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.