मथुरा, मार्च 28 -- मेवाड़ एक्सप्रेस से उतरते समय गिरे यात्री को आरपीएफ के जवान ने मौत के मुंह में जाने से पहले खींच लिया। आरपीएफ के जवान की बहादुरी प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गुरुवार की रात 8:20 बजे दिल्ली की ओर से ट्रेन संख्या 12693 मेवाड़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या एक पर आकर रुकी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन चलने लगी। इसी बीच एक यात्री ने ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ने की वजह से यात्री प्लेटफार्म पर गिर गया। तब तक ट्रेन गति पकड़ चुकी थी। यात्री को ट्रेन से गिरता देख प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ थाने के सिपाही विजय सिंह की उस नजर पड़ी। विजय सिंह ने बिना देरी किए तेजी से यात्री को ट्रेन के नीचे आने से पहले खींच कर अलग कर लिया। इसमें यात्री को मामूली ...