यात्री को बेहोश कर सामान चुरा रहा बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। पुरानी दिल्ली रेलवे पुलिस और आरपीएफ ने जहरखुरान गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोज खान के रूप में हुई है। डीसीपी बी.भरत रेड्डी ने बताया कि रेलवे पुलिस और आरपीएफ के जवान मंगलवार तड़के प्लेटफार्म संख्या 14 पर गश्त कर रहे थे। वह यहां खड़ी ट्रेन के डिब्बे में चढ़े, तो एक यात्री सीट पर अचेत मिला। वहीं, दूसरा शख्स बैग खोलकर कुछ सामान ढूंढ़ रहा था। पुलिसकर्मियों ने शक होने पर फिरोज से पूछताछ की, तो उसने सच कबूल लिया। अचेत युवक की पहचान 24 वर्षीय विशाल के तौर पर हुई है। विशाल ने बताया कि वह स्टेशन पर गजरौला जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर बिस्किट खिलाया। जिससे वह ट्रेन में बैठते ही बेहोश हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.