सीवान, मार्च 15 -- दरौंदा, एक संवाददाता। आरपीएफ दरौंदा की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत शनिवार को एक यात्री का ट्रेन में छूटा मोबाइल व चार्जर यात्री के सुपुर्द किया। आरपीएफ चौकी प्रभारी एएसआई ग्यास सरवर व कॉन्स्टेबल विवेक कुमार राय ने बताया कि कंट्रोल रूम वाराणसी से 5:45 बजे सूचना प्राप्त हुआ की गाड़ी संख्या 11123 के सबसे पिछले जनरल कोच में एक यात्री का मोबाइल छूट गया है। सूचना मिलने पर आरपीएफ चौकी प्रभारी दरौंदा एएसआई ग्यास सरवर व कांस्टेबल विवेक कुमार राय गाड़ी के दरौंदा आने पर सबसे पिछले जनरल कोच में मोबाइल का खोजबीन किया। मोबाइल चार्जर बरामद कर आरपीएफ कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति चौकी पर उपस्थित हुआ। उसने बताया कि मैं गोरखपुर से मैरवा तक उक्त गाड़ी में यात्रा कर रहा था। गाड़ी में मोबाइल चार्ज में लगाया था। मैं भूल वश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.