बरेली, फरवरी 26 -- गया से आंवला स्थित मनौना धाम जा रहे रेलवे यात्री को बरेली जंक्शन पर हार्ट अटैक आ गया। परिवार वालों की चीख पुकार सुनकर ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी के सिपाही सोमपाल और हरिओम पहुंचे। भीड़ को हटाया। हरिओम ने दिनेश को सीपीआर दिया। तीसरे प्रयास में सफलता मिल गई और दिनेश की सांसें लौट आईं। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। बिहार के गया जिले में थाना गुरारू क्षेत्र के बहेड़ा गांव निवासी दिनेश मोनिया परिवार के साथ बरेली के आंवला मनौना धाम जा रहे थे। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे अमृत भारत (15567) से बरेली जंक्शन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन रुकी और दिनेश परिवार के साथ उतर गये। तभी अचानक दिनेश के सीने में तेज दर्द होने लगा। वह कुछ ही क्षण में प्लेटफार्म पर गिर गये। परिवार के लोग घबराकर चिल्लाने लगे। वहां भीड़ लग गई। प्लेटफार्म पर ड...