यात्री कृपया ध्यान दें! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 14 और ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- राजधानी के सबसे प्रमुख नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 14 गाड़ियों के प्लेटफॉर्मों को बदला गया है। इनमें मगध एक्सप्रेस, शिव गंगा एक्सप्रेस, शताब्दी, दुरंतो आदि गाड़ियां शामिल हैं। सोमवार से यह सभी गाड़ियां बदले हुए प्लेटफॉर्म से अपनी यात्रा शुरू और समाप्त करेंगी। रेलवे द्वारा स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले भी लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदले जा चुके हैं, जबकि 10 गाड़ियों को दूसरे स्टेशनों पर स्थानांतरित किया जा चुका है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना 400 से ज्यादा गाड़ियां आवाजाही करती हैं। इनमें लगभग 5 लाख यात्री सफर करते हैं। करीब डेढ़ साल पहले यहां अधिक भीड़ होने के चलते जानलेवा हादसा भी हुआ था। इस घटना के बाद से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.