जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवान ने यात्री की मोबाइल चोरी करने के आरोप में बीते रात पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी खैरुल शेख को फुट ओवर ब्रिज के पास से खदेड़कर पकड़ लिया। सुरक्षा जवान महेंद्र प्रसाद यादव ने मोबाइल के साथ आरोपी को टाटानगर रेल पुलिस को सौंपने के साथ ही केस भी दर्ज कराया है। आरोपी के अनुसार उसने एक ट्रेन से यात्री की मोबाइल चोरी की थी। शिकार की तलाश में भटकने के दौरान आरपीएफ जवान के हत्थे चढ़ गया। इधर पूछताछ के बाद आरोपी को रेल थाना से जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...