उरई, जनवरी 27 -- उरई। सुल्तानपुर एक्सप्रेस में बिहार जा रहे रेल यात्री की हालत बिगड़ गई। गाड़ी को अटेंड कर आनन फानन में रेल सुरक्षा बल ने उसे ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद स्वस्थ्य होने पर परिजन लिखा पढ़ी कर उसे अपने साथ ले गए। बिहार के मोतीरपुर का रहने वाला रेल यात्री रमेश कुमार पुत्र नगीना सुल्तानपुर एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर जा रहा था। 12143 सुल्तानपुर एक्सप्रेस में सवार यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उरई में गाड़ी को अटेंड कर आरपीएफ उसे जिला अस्पताल ले गई। यहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया। आरपीएफ की मानें तो परिजनों संग आई रमेश की पुत्री लिखा पढ़ी के बाद अपने साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.