जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री की पर्व से रुपए एवं अन्य सामान चोरी करने की आरोपी दो महिलाओं कुसुम देवी एवं अन्य को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। दोनों महिला आरोपियों को चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की फ्लाइंग टीम ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से गिरफ्तार कर रुपये बरामद कर ली थी। रेल पुलिस के अनुसार दोनों महिला खानाबदोस प्रवृत्ति की है जो स्टेशन के आसपास समूह में डेरा डालकर रहती है। मौका पाकर स्टेशन पर यात्रियों के सामानों की चोरी करने में पहले भी गिरफ्तार हुई है। यह भी पढ़ें- बेवजह चेन पुलिंग करने से लगेगा जुर्माना और जाना पड़ेगा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.