यात्री का लैपटॉप रखा बैग आरपीएफ की तत्परता से मिला
भागलपुर, मई 14 -- सुल्तानगंज। रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ की तत्परता से ट्रेन में छूटे यात्री का लैपटॉप और अन्य सामान से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर यात्री को वापस सौंप दिया गया। सुल्तानगंज आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर मो. फिरोज अख्तर ने बताया कि रेल मदद के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी कि ट्रेन संख्या 13071 अप हावड़ा-जमालपुर के बी-2 कोच के बर्थ संख्या 28 पर एक यात्री का पिट्ठू बैग छूट गया है। जब ट्रेन सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची, तब आरपीएफ पोस्ट सुल्तानगंज के जवानों ने तुरंत बी-2 कोच की तलाशी ली। तलाशी के दौरान यात्री का बैग बरामद कर उसे आरपीएफ पोस्ट लाया गया। सूचना मिलने पर यात्री आरपीएफ पोस्ट सुल्तानगंज पहुंचे, जहां आवश्यक पहचान एवं सत्यापन के बाद उनका बैग सुरक्षित लौटा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.