आगरा, मई 3 -- जीआरपी आगरा फोर्ट ने ट्रेन में यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी रेलवे अनिल कुमार झा ने बताया कि शनिवार को आगरा ईदगाह स्टेशन पर जीआरपी टीम चेकिंग कर रही थी। तभी वहां से गुजर रही एक ट्रेन से किसी यात्री ने मोबाइल चोरी कर भागते चोर का पीछा करते हुए देखा। शोर माचते यात्री को देखते हुए चेकिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए भागते चोर को मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहेल पुत्र निसार खान निवासी कमाल खां दरगाह, थाना शाहगंज बताया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश की जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- गया जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो फोन बरामद यह भी पढ़ें- मोबाइल चोर को को रेल पुलिस ने भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.