मिर्जापुर, जून 18 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद । संतनगर पुलिस ने आटो में यात्रियों का पाकेट मारने वाले दो आरोपियों को गुरुवार धर दबोचा। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। क्षेत्र के शीतलगढ़ पटेहरा निवासी चौधरी बीते 16 जून को रजौहा बाजार सामान खरीदने आए थे। सामान खरीदने के बाद वे एक आटो से वापस घर लौटने के लिए उसमे बैठ गए। तब तक दो पाकेटमार भी बैठ गए। दोनों ने उनके जेब से 13500 रुपये गायब कर दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देवरी कला निवासी मोहर्मदीन और अरमान अली को पाकेट मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- ऑटो चालक से मोबाइल लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार दोनों के पास से 13500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...