यात्री का पर्स और रुपये छींनकर ट्रेन से कूदे किन्नर,पकड़े
रामपुर, जून 26 -- सरयू यमना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्री का पर्स छींनकर ट्रेन से कूदने के आरोप में जीआरपी ने दो किन्नरों को पकड़ लिया है। जीआरपी ने दोनों के कब्जे से पर्स के अंदर रखे चार हजार रूपए और आधार कार्ड बरामद किया है। बाराबंकी के ग्राम मल्लूपुर सूपामऊ गजपतिपुर निवासी उदय राज पंजाब के अंवाला में एक निजी कंपनी में कार्य करते है। साथ में उनका भाई भी अंवाला में ही रहता है। उदय राज दो माह पहले कंपनी से अवकाश लेकर घर आ गए थे। इस बीच अंवाला में रहने वाले भाई की तबियत खराब हो गई। जिस पर वह उसे लेने के लिए जा रहे थे। वह बुधवार को ट्रेन नंबर 14649 सरयू यमना एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुए। ट्रेन रामपुर पहुंची तो जनरल कोच में दो किन्नर सवार हो गए और यात्रियों से रूपए मांगने लगे। मूढ़ापांडे के पास ट्रेन के पहुंचते ही किन्नर उदय राज केपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.