मुरैना, जून 14 -- मध्य प्रदेश के मुरैना में एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। रविवार शाम को खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस में किसी यात्री ने अचानक चेन खींच दी, जिससे ट्रेन हेतमपुर-धौलपुर खंड पर रुक गई। इस दौरान कुछ यात्री बिना अनुमति के नीचे उतरकर पास की पटरी पर चले गए, तभी सामने से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कई लोग हताहत हो गए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है और हादसे की जांच जारी है। इस हादसे पर रेलवे ने गहरा दुख जताया है। रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।ऐसे मची अफरातफरी और कूदने लगे लोग अधिकारियों के मुताबिक, मुरैना में हेतमपुर रेलवे स्टेशन के निकट खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने की अफवाह फैलने पर अफरा-तफरी मच गई। मुरैना के जिलाधिकारी लोकेश कुमार जा...