प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण यात्रियों के लिए नई अस्थायी व्यवस्थाएं लागू कर दी गई हैं। अब स्टेशन के सिटी साइड पर यात्री आश्रयों में ही वाहन पार्किंग की सुविधा दी जा रही है। यह व्यवस्था शुक्रवार से प्रभावी कर दी गई है और अगले आदेश तक जारी रहेगी। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर निर्माण कार्य के चलते सिटी साइड पर बैरीकेटिंग की जा रही है, जिसके कारण आवागमन और पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए गेटवार और आश्रय आधारित नई योजना लागू की गई है। नई व्यवस्था के तहत आश्रय संख्या-दो में चार पहिया वाहनों की पार्किंग, जबकि आश्रय संख्या-तीन में दो पहिया वाहनों के साथ अनारक्षित टिकट काउंटर संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा आश्रय संख्या-चार को आरक्षित टिकट वितरण केंद्र बनाया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.