यात्रीगण ध्यान दें... बजेगी टन-टन-टन घंटी और आधे मिनट में चल पड़ेगी आपकी ट्रेन
कानपुर, मई 16 -- कानपुर। सेंट्रल स्टेशन से यदि आप सफर करने वाले हैं तो आप ट्रेन छूटने के 30 सेकेंड पहले होने वाले अनाउंसमेंट पर जरूर ध्यान दें। एक बार फिर ट्रेन के ग्रीन सिग्नल होने के पहले अनाउंसमेंट होगा कि इस प्लेटफार्म संख्या पर खड़ी ट्रेन चलने वाली है। सामान लेने या फिर चढ़ने वाले यात्री सतर्क हो जाएं। इस आवाज के बाद तीन बार टन-टन-टन की आवाज सुनाई देगी। इसका मतलब इस अनाउंसमेंट के आधा मिनट बाद ट्रेन चल देगी। पिछले साल यानी वर्ष 2025 में चलती ट्रेन में दौड़ते हुए चढ़ते समय 19 हादसे हुए थे। इसमें चार की जान और 15 लोग जख्मी हो गए थे। इस नए अनाउंसमेंट को प्रयागराज स्टेशन पर लागू कर दिया गया है। सेंट्रल स्टेशन पर अगले सप्ताह से यह लागू हो जाएगी। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने बताया कि यात्रीहित में इस नई व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.