उन्नाव, फरवरी 26 -- उन्नाव। होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। गुरुवार को नार्दन रेलवे के आईजी पंकज गंगवार ने उन्नाव रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। ड्यूटी पर तैनात जवान तुरंत सक्रिय हो गए। आईजी ने प्लेटफार्मों का पैदल भ्रमण कर ट्रेनों की आवाजाही, यात्रियों की भीड़ और सुरक्षा इंतजामों की जमीनी हकीकत परखी। होली के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा इंतजामों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने की सख्त चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान आईजी ने यात्रियों से सीधे संवाद कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं, जांच व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में फीडबैक भी लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार से जानकारी ली। ड्यूटी पर मौजूद जवानों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.