यात्रियों से भरी स्लीपर बस में आग लगी
नोएडा, अक्टूबर 6 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-150 के समीप मंगलवार की शाम एक चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे। दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली के लालकिला से समस्तीपुर बिहार जा रही थी। इस बस में चालक परिचालक के अलावा 32 यात्री सवार थे। बस में अधिकांश यात्री दिल्ली के सदर बाजार से सामान लेकर बिहार जा रहे थे। बस में काफी सामान भरा हुआ था। दीवाली को लेकर व्यापारी सदर से खरीदारी कर सामान लेकर जा रहे थे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अचानक बस में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। समय रहते सभी यात्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.