सहारनपुर, जनवरी 31 -- चिलकाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दो यात्रियों को मामूली चोटें आई, जिन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया। चिलकाना बस स्टैंड से दोपहर लगभग ढाई बजे बस यात्रियों को लेकर पठेड़ होते हुए गंदेवड़ जा रही थी। जैसे ही बस दुमझेड़ा के कच्चे मार्ग से पठेड़ की ओर बढ़ी तो अचानक सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन को सड़क के किनारे उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान सड़क किनारे की कन्नी से बस का टायर टकरा गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.