मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- औराई, एक संवाददाता। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-22 पर बेदौल टोला गोपालपुर के समीप बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दो बसों की भिड़ंत में चालक की मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए। मृत चालक सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना अंतर्गत मुरादपुर निवासी बजरंगी शर्मा का पुत्र अजीत शर्मा था। चालक स्टीयरिंग में बुरी तरह से फंस गया था। उसका एक पैर कट गया। कटर मशीन व जेसीबी की मदद से बेदौल ओपी पुलिस ने चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। एक बस सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी बस मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी जा रही थी। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हल्की बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो गई थी। दोनों बसों में करीब 35 से 36 यात्री ...