बांदा, मार्च 2 -- पैलानी, संवाददाता। सिद्ध बाबा स्थान से बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के बाद लौट रहे यात्रियों से भरी टेंपो अमारा-गौरीकला रपटा में पलट गया। इससे टेंपो में सवार महिलाओं व बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जसपुरा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जसपुरा थाने के गौरीकला गांव निवासी 40 वर्षीय सुशीला अपने एक वर्षीय बेटे होरीलाल का मुंडन कराने हमीरपुर जिले के कैथी गांव स्थित सिद्ध बाबा स्थान गई थीं। उनके साथ 40 वर्षीय गुड्डो पत्नी कल्लू पाल, 40 वर्षीय सुमन पत्नी भुजबल, 24 वर्षीय सुशीला पत्नी चुन्नू पाल, 45 वर्षीय सुधा पत्नी अमर पाल, 15 वर्षीय गीता, 50 वर्षीय माया पत्नी रामरती, 60 वर्षीय फूलमती पत्नी गंगा, 17 वर्षीय अंजली सहित कुल 15 लोग टेंपो में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.