गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा रोडवेज के गुरुग्राम डिपो में भ्रष्टाचार का एक बहुत बड़ा मामला सामने आया है। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों से पूरे पैसे लेकर उन्हें टिकट न देने वाले एक परिचालक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह सख्त कार्रवाई वित्तीय धोखाधड़ी और बड़े गबन के आरोप में की गई है। इस परिचालक ने बस में सफर कर रहे दस से ज्यादा यात्रियों से किराये के पैसे तो ले लिए थे, लेकिन उन्हें कोई टिकट नहीं दी थी। यातायात प्रबंधक और महाप्रबंधक की एक संयुक्त टीम ने अचानक जांच के दौरान इस बड़े गबन को पकड़ा है। यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल गुरुग्राम डिपो में पहली बार किसी परिचालक द्वारा 2600 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इससे पहले जांच में केवल दो सौ से पांच सौ रुपये तक की हेराफेरी के माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.