गाजीपुर, जनवरी 21 -- खानपुर। औड़िहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर यात्रियों से उलझने और गाली गलौज करने वाले दो व्यक्तियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। यात्रियों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन 35 वर्षीय मनीष मौर्य पुत्र विक्रम मौर्य (बिलहरा थाना क्षेत्र, शादियाबाद) और झोटन पुत्र संकटा सिंह (भड़कुडा थाना क्षेत्र) नहीं माने। इसके बाद जीआरपी ने धारा 151 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल संजय कुमार, विशाल पांडे और धर्मपाल यादव शामिल रहे। जीआरपी प्रभारी प्रभात चंद्र पाठक ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और रेलवे प्लेटफार्म पर शांति बनाए रखना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.