उरई, जुलाई 12 -- उरई। संवाददाता झांसी कानपुर रेलमार्ग पर उधना अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में महिला यात्रियों में विवाद हो गया। कंट्रोल के माध्यम से सूचना दी गई तो जीआरपी ने उरई स्टेशन पर गाड़ी को अटेंड कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी। मौके पर जाकर महिलाओं को शांत करा दिया गया। इस संबंध में किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- Orai News: 24 घंटे के बाद भी मारपीट की नहीं लिखी गई रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...