कुशीनगर, अप्रैल 30 -- कुशीनगर। रोडवेज की बसों से पडरौना आने अथवा यहां से गंतव्य के लिए रवाना होने वाले यात्रियों को धूप-बारिश से होने वाली परेशानी और ऑटो व ई रिक्शाचालकों की मनमानी किराया वसूली से निजात मिल जाएगी। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक में यह तय हुआ है कि रोडवेज की बसें अब डिपो पर न रुककर सीधे पडरौना स्थित बस स्टेशन पहुंचेंगी। यहां परिसर में ही सवारियां उतारेंगी। यही नहीं, सवारियां भी यहीं बैठाई जाएंगी। आज से यह व्यवस्था लागू की जा रही है।यातायात निरीक्षक अश्विनी राय, एआरएम रोडवेज जयप्रकाश प्रधान, कार्यालय सहायक सोनू तिवारी, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, मंत्री पुरुषोत्तम शर्मा और अशोक वर्मा की संयुक्त बैठक में बताया गया कि कसया की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों को जाम के चलते छावनी स्थित ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.