जमशेदपुर, जून 2 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने शनिवार को आदेश जारी कर टाटानगर से खुलने और गुजरने वाली दर्जनभर ट्रेनों को 7 से 18 जून तक रद्द करने का फैसला वापस ले लिया है। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ स्थित चांपा स्टेशन के आसपास तकनीकी कार्यों के लिए लाइन ब्लॉक प्रस्तावित था, ताकि ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए सिग्नल और परिचालन सिस्टम में सुधार किया जा सके। इसके कारण टाटानगर समेत हावड़ा, संतरागाछी और शालीमार से चक्रधरपुर-राउरकेला होकर छत्तीसगढ़ जाने वाली दर्जनभर ट्रेनों को रद्द करने और मार्ग बदलने का आदेश पहले जारी किया गया था। रेलवे द्वारा अब ट्रेन रद्द करने के आदेश को वापस ले लिया गया है। यह भी पढ़ें- कांटाबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस रही रद्द इससे हावड़ा-मुंबई मार्ग के हजारों यात्रियों को राहत मिली है।हालांकि, ट्रेनों के कन्फर्म टिकट रद्द ...