प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बसों में यात्रियों को बैठाने को लेकर बांदा डिपो की एक महिला परिचालक और मंझनपुर डिपो के एक चालक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, यह घटना 18 मई की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्रियों को अपनी-अपनी बस में बैठाने को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है। महिला परिचालक की ओर से चालक का कॉलर पकड़ने के बाद विवाद और बढ़ गया। हाथापाई के दौरान दोनों जमीन पर भी गिर गए। बाद में च...