हापुड़, मार्च 2 -- होली पर घर जाने के लिए बस में सवार होकर दिल्ली से बाराबंकी के लिए जा रहे दर्जनों यात्रियों को बस चालक रास्ते में उतार कर बस लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों को उनके घरों की ओर जाने वाली बस में सवार कर आगे के लिए रवाना किया गया। सोमवार की सुबह को सिंभावली पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की कुछ यात्रियों को बस चालक बस से उतार कर बस लेकर चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो यात्रियों ने बताया कि वह बाराबंकी समेत आस पास के शहरों में जाने के लिए दिल्ली से एक प्राइवेट बस में सवार हुए थे। बस चालक ने उनको बाराबंकी तक जाने के लिए कहा तो और पूरा किराया भी ले लिया। लेंकिन सिंभावली पहुंचने पर उसने बस को साइड में कर बस खराब होने की बात कहीं जैसे ही सवारी बस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.