आजमगढ़, मई 31 -- शाहगढ़। मिशन लाइफ के तहत आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम यात्रियों को पौधरोपण को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया। साथ ही प्लास्टिक बैग्स के उपयोग को बंद करने के लिए रैली के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया। बताया गया कि पृथ्वी पर दिन प्रतिदिन बढ़ते गर्मी के प्रकोप को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अलावा यात्रियों को प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया, जिसमें यात्रियों को यह संदेश दिया गया कि प्लास्टिक हमारे धरती पर कई वर्षों तक नष्ट नहीं होते हैं साथ ही बड़े भूभाग में धीरे-धीरे धरती के नीचे जाकर भूजल को प्रदूषित करता है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन इसके साथ ही आउटर यार्ड रेलवे ट्रैक की सफाई करा...