हाथरस, मई 3 -- हाथरस। नेकी की दुकान संस्था के तत्वावधान में रविवार को भीषण गर्मी को देखते हुए हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से पर जल सेवा की का आयोजन किया गया। इस मौके पर यात्रियों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पेयजल का वितरण किया गया। पेयजल विरतण में महेंद्र लांबा, मुकेश कुमार जैन, अनिल अग्रवाल, केके शर्मा, मुकेश अग्रवाल, पुष्पांकर जैन, निरंजन लाल वर्मा, राज कुमार वर्मा, अखिलेश गुप्ता, हरी राम वार्ष्णेय का सहयोग रहा। केके शर्मा के सुपुत्र मयंक राज लवानियां द्वारा हर रविवार की भांति इस बार भी बच्चों को नमकीन, चिप्स, कुरकुरे, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- शहर में आठ स्थानों पर 'अमृत धारा' प्याऊ शुरू --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...