बेगुसराय, मार्च 19 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन मुख्य टिकट घर स्थित रेलवे इन्क्वायरी का फोन गुरुवार को लगातार व्यस्त होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। दूर-दराज के रेलयात्रियों को ट्रेन की सही जानकारी नहीं मिलने से उन्हें समय से पूर्व स्टेशन पहुंचने की विवशता बन जाती है। मदन कुमार, इंद्रजीत, रघुनाथ आदि यात्रियों का आरोप है कि पूछताछ कार्यालय के कर्मी द्वारा परेशानी से बचने के लिए फोन का चोंगा उठाकर रख दिया जाता है। इससे फोन लगातार व्यस्त ही बताता है। इस संबंध में डीसीआई आमिर साह ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...